Breaking News

दर्शन अकादमी, जालंधर में उन्मुखीकरण कार्यक्रम के द्वारा विद्यालय योजनाओं को बताया

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में नए अभिभावकों के लिए उन्मुखीकरण( ओरिएंटेशन)कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्री. प्राइमरी कक्षाओं के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षिक प्रक्रिया, विद्यार्थियों के कल्याण, शिक्षण पद्धति तथा सह-शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान करना था। अभिभावकों को विद्यालय के सिद्धांतों और शिक्षण दृष्टिकोण से अवगत कराया गया, जिससे वे अपने बच्चों के समग्र विकास की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकें।

इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने और प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने विद्यार्थियों के भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यालय द्वारा छात्रों की शैक्षिक व नैतिक उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। अभिभावकों को ध्यान योग एवं अध्यात्मिक विषय से जुड़े अनेक गतिविधियां करवाई गई।इसके अलावा उन्हें विद्यालय में प्रयोग की जा रही शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी बताया गया। अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे उन्हें विद्यालय के कार्यप्रणाली और छात्रों के विकास से जुड़ी गहरी जानकारी मिली।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *