बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन द्वारा 57वां पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर के उर्वी सभागार में शिक्षा, खेल और सह-पाठयक्रम कार्यक्रमों के क्षेत्र में युवा उपलब्धि प्राप्त करने वालों को सम्मानित करने के लिए 57वें पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. एस पी सिंह ओबेरॉय(दुबई) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. कवर मंदीप सिंह डायरेक्टर स्पोर्ट्स, प्रो. डॉ मनिंदर लाल सिंह, पूर्व निदेशक एम एम टी टी सी गुरु नानक देव विश्विद्यालय अमृतसर उपस्थित रहे। समारोह का शुभारम्भ गौरव और सम्मान के प्रतीक डी. ए. वी. गान एवं वेदमन्त्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय समाज के लिए एक अमूल्य संपत्ति हैं और उन्होंने मानव कल्याण के लिए अत्यंत सराहनीय कार्य किए हैं, जो भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है कि वह उन छात्राओं को सम्मानित कर रहा है, जिन्होंने जीएनडीयू परीक्षाओं एवं विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान को उत्तर भारत के अग्रणी महिला शिक्षण संस्थानों में स्थापित किया है। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुरस्कार सफलता का अनुभव कराते हैं। जीवन की यात्रा में यदि ठोकर लगे तो हार नहीं माननी चाहिए, बल्कि पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एस. पी. सिंह ओबेरॉय ने अपने संबोधन में कहा कि डी ए वी संस्थानों की स्थापना साक्षर भारत के स्वप्न को साकार करने के उद्देश्य से की गई थी और बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर वूमेन इस लक्ष्य को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि डीएवी संस्थान महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों एवं दृष्टि पर आधारित हैं। इन संस्थानों की स्थापना वैदिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा के प्रसार, नैतिकता के विकास तथा जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण के उद्देश्य से की गई थी।

उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। डॉ. कंवर मनदीप सिंह और प्रो. डॉ. मनिंदर लाल सिंह ने भी कॉलेज की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर लगभग 800 छात्राओं को सम्मानित किया गया। बीबीए सेमेस्टर-6 की छात्रा वेदिता कपूर को शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम उत्कृष्टता के लिए ‘स्वर्गीय श्रीमती सरस्वती देवी पुरस्कार’ प्रदान किया गया, जबकि बी.एससी. (अर्थशास्त्र) सेमेस्टर-6 की छात्रा तृषा को ‘स्वर्गीय ए.एस. सोनी पुरस्कार’ (सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर छात्रा) से सम्मानित किया गया। कॉलेज की खिलाड़ियों को अंतर-विश्वविद्यालय स्तर तथा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा 5,00,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। हॉकी खिलाड़ी ज्योति को वर्ष 2025-26 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने गिद्धा और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में अध्यक्ष, स्थानीय सलाहकार समिति सुदर्शन कपूर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर डॉ. निज्जर, श्रीमती बलबीर कौर बेदी, डॉ. पी.एस. ग्रोवर, डॉ. कमल बागी, अश्वनी कपूर, प्यारे लाल सेठ एवं डॉ. अरविंद शर्मा (सदस्य, स्थानीय समिति), अनिल विनायक तथा अतुल मेहरा (सदस्य, आर्य समाज) भी उपस्थित रहे।

Check Also

ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤੀ ਸ਼ਾਸਤਰ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ‘ਮੌਕ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ

ਜਲੰਧਰ (ਅਰੋੜਾ) :- ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤੀ ਸ਼ਾਸਤਰ ਵਿਭਾਗ ਦੁਆਰਾ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਸਰਬਪੱਖੀ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *