मेहर चंद पॉलिटेक्निक के छात्र जशनप्रीत सिंह ने शॉट पुट में जीता रजत पदक

जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन में कॉलेज के विद्यार्थियों ने P.T.I.S. एथलेटिक मीट 2025-26 में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता C.T. कॉलेज, शाहपुर में 6 और 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डिप्टी स्पोर्ट्स प्रेसीडेंट गगनदीप ने विद्यार्थियों के साथ रहकर उन्हें प्रेरित किया और पूरा मार्गदर्शन दिया। वि‌द्यार्थियों ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया। इस एथलेटिक मीट के दौरान ऑटोमोबाइल ब्रांच के छात्र जशनप्रीत सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शॉट पुट में रजत पदक हासिल किया, जो कॉलेज के लिए गर्व की बात है। स्पोर्ट्स प्रेसीडेंट विक्रमजीत सिंह संघोत्रा ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों और टीम इंचार्ज को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास वि‌द्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और भविष्य में भी इसी तरह की सफलताएं प्राप्त करने की आशा जताई।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *