सीटी ग्रुप में बिज़नेस एनालिटिक्स पर तीन दिवसीय कार्यशाला

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नॉर्थ कैंपस, मकसूदां में प्रबंधन अध्ययन विभाग के रिसर्च क्लब के तत्वावधान में “डेटा टू डिसीजन: बिज़नेस एनालिटिक्स विद एक्सेल एंड पावर बीआई” विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला के संसाधन व्यक्ति डॉ. विकास खुल्लर रहे, जो कि चितकारा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपने सत्रों के दौरान बिज़नेस एनालिटिक्स के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं गहन ज्ञान साझा किया और वर्तमान डेटा-आधारित कारोबारी परिवेश में इसकी बढ़ती महत्ता को रेखांकित किया।
कार्यशाला के प्रथम दिवस की शुरुआत बिज़नेस एनालिटिक्स के मूल सिद्धांतों से हुई, जिसमें प्रतिभागियों को माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के माध्यम से प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों को डेटा का संगठन, शुद्धिकरण, वर्गीकरण, फिल्टरिंग तथा महत्वपूर्ण फॉर्मूलों एवं फंक्शनों के प्रयोग की जानकारी दी गई। इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों ने यह समझा कि किस प्रकार डेटा को सार्थक जानकारी में परिवर्तित कर प्रभावी निर्णय लिए जा सकते हैं।


द्वितीय दिवस में उन्नत विश्लेषणात्मक उपकरण पावर बीआई पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। विद्यार्थियों को डेटा आयात, रूपांतरण तथा इंटरैक्टिव डैशबोर्ड और रिपोर्ट तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। यह सत्र अत्यंत रोचक और अनुप्रयोग आधारित रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने वास्तविक समय के डेटा का विश्लेषण करते हुए आकर्षक प्रस्तुतीकरण तैयार किए।
अंतिम दिवस में प्रतिभागियों की व्यावहारिक समझ को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से चर्चा, सहभागिता और समस्या-समाधान की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया गया, जिससे सीखने का अनुभव और अधिक प्रभावीशाली रहा।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. अनुराग शर्मा ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में डेटा साक्षरता और विश्लेषणात्मक कौशल अत्यंत आवश्यक हैं तथा इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Check Also

बी.बी.के. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर विमेन ने नेशनल यूथ एक्सचेंज में ओवरऑल चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास

अमृतसर (प्रदीप) :- बी.बी.के. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर विमेन,अमृतसर ने पंजाब स्टेट रेड क्रॉस द्वारा आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *