जालंधर (अरोड़ा) :- एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निरंतर सफलता के शिखर को छू रहा है। शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में अनगिनत उपलब्धियां हासिल कर संस्था को गौरवान्वित कर रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष की परीक्षा का परिणाम भी उत्कृष्ठ रहा। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने बताया कि आट्र्स, कॉमर्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल के नतीजे शानदार रहे एवं छात्राओं ने सर्वोत्तम प्रर्दशन करते हुए सफलता हासिल की। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में जिया ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, अंजलि ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा एवं प्रिया पाल ने 87.80 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। मेडिकल स्ट्रीम में वंशिका ने 93 प्रतिशत अंकों से पहला, वरिंदरप्रीत ने 87.60 प्रतिशत अंकों से दूसरा, ईशा ने 87.60 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान हासिल किया। नॉन मेडिकल स्ट्रीम में अनुषिका ने 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्तकर पहला, चंचल कुमारी ने 87.80 प्रतिशत अंकों से दूसरा, दिया वैद्य ने 86.20 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान हासिल किया। कामर्स स्ट्रीम में जान्हवी ने 95.40 प्रतिशत अंकों से पहला, भूमि ने 95.20 प्रतिशत अंकों से दूसरा, मंजिता कुमारी ने 94.40 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त लिजा, हरप्रीत कौर, यशस्वी, तविशा अरोड़ा, कामिनी, खुशबू कुमारी, गुरनीत कौर, आयूषी (आर्ट्स), पुनीता शर्मा, अमनजोत, कृतिका शर्मा, मनीषा, अर्शलीन कौर, प्रीतमा कुमारी, प्रिया, कनिका, निशा भाटिया, चंचल देवी, कशिश, वर्षा, निहारिका, सिमरन शर्मा, जान्हवी (साइंस), गुरकीरत, गायत्री कुमारी, नेहा भाटिया, वंशिका गुलेरिया, हरलीन कौर, अमनप्रीत, अंबिका (कामर्स) ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी एवं छात्राओं की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता की प्रशंसा एवं भविष्य में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह संस्था केवल अकादमिक क्षेत्र में ही छात्राओं को आगे नहीं बढ़ा रही बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में भी उनका सर्वोन्मुखी विकास कर उन्हें बेहतर नागरिक बनाती है। स्कूल एडवाइजर एवं डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह आगे भी इसी प्रकार नवशिखरता को प्राप्त कर संस्था एवं समाज का नाम रौशन करेगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए कई गतिविधियों जैसे टैलेंट हंट, प्रयास, ऊर्जा एवं इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि उनकी रचनात्मकता एवं कला को उचित मंच प्रदान किया जा सके। छात्राओं को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड मे भी बैठने का अवसर मिलता है ताकि वे इन प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन करें। स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती अरविंदर कौर ने छात्राओं द्वारा प्राप्त उत्कृष्ठ परिणाम के लिए बधाई दी तथा कहा कि संस्था सदैव ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन प्रदान कर ऐसे ही उत्कृष्ठ परिणामों के लिए निरंतर प्रयासरत है।
JiwanJotSavera