Breaking News

इनोसेंट हार्ट्स में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन , लोहारा ब्रांच तथा नूरपुर ब्रांच में 2026-27 के सत्र में ग्यारहवीं कक्षा मैं प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को रोल नंबर और टाइम टेबल दिए गए। राजीव पालीवाल (प्रिंसिपल, ग्रीन मॉडल टाऊन) व कुमारी शालू सहगल (प्रिंसिपल, लोहारां), मीनाक्षी शर्मा (डायरेक्टर, नूरपुर) जसमीत बक्शी (प्रिंसिपल, नूरपुर) ,प्रोफ़ेसर राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूल्स कॉलेजिस) ने विद्यार्थियों द्वारा चयनित विषयों के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए लगन व दृढ़ विश्वास के साथ अपने जीवन लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए कहा। अकादमिक सत्र के टाइम-टेबल के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों को पावर पॉइंट के माध्यम से सीबीएसई के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया, समय-समय पर बोर्ड में आने वाले बदलावों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को उनको पढ़ाने वाले स्टाफ से मिलवाया गया। समूह स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत गर्म जोशी से किया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अथक परिश्रम करते हुए कर्मपथ पर चलने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *