एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में फोटोग्राफी एंड वीडियोग्राफी पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर हमेशा से ही विद्यार्थियों को क्लासरूम टीचिंग तक सीमित न रखते हुए व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने का सतत प्रयास करता ही रहता है। इसी श्रृंखला में कॉलेज के एप्लाईड आर्ट विभाग द्वारा फोटोग्राफी एंड वीडियोग्राफी पर मास्टर द आर्ट ऑफ़ कैपचरिंग मोमेंट्स आफ टुगेदरनैस एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाॅप में स्तोत्र वक्ता के कैनन इंडिया मास्टर ट्रेनर प्रसिद्ध फिल्म मेकर एंड फोटोग्राफर नक्श शर्मा उपस्थित हुए।नक्श शर्मा ने एप्लाइड आर्ट,बी- डिजाइन मल्टीमीडिया, बैचलर ऑफ फैशन एंड टेक्सटाइल विभाग तथा जर्नलिज्म के विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की बारीकियों की जानकारी देते हुए फैशन फोटोग्राफी, कंपोजीशन, नेचुरल लाइट में फोटो खींचने की कला एवं शादी के कार्यक्रम में फोटो खींचते हुए किस चीज पर फ़ोकस करना है तथा भावों की खूबसूरती को किस तरह से फोटो के जरिए कैप्चर करना है इस सब की जानकारी विद्यार्थियों को दी।कैनन इंडिया से ही आए रजत ने विद्यार्थियों को कैनन कैमरा की टेक्निकल पॉइंट्स की जानकारी विद्यार्थियों को देते हुए कहा कि फोटोग्राफी करना भी अपने आप में बहुत बड़ी कला है और इसके लिए कैमरे का तकनीकी ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है। इन सभी विभागों के विद्यार्थियों के लिए फोटोग्राफी का ज्ञान पाठ्यक्रम का भाग है इसलिए विद्यार्थियों ने अपनी बहुत सारी जिज्ञासाओं को उनके सामने रखा जिनका नक्श शर्मा और रजत ने बाखूबी उत्तर दिया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने फोटोग्राफी एंड वीडियोग्राफी की वर्कशॉप की सफलता पर बधाई देते हुए अनिल गुप्ता, राजेश कलसी एवं अंकित गोयल के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *