एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में नेशनल न्यूट्रिशन मंथ के अवसर पर करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं अतिथि व्याख्यान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के होम साइंस विभाग द्वारा नेशनल न्यूट्रिशन मंथ के अवसर पर कॉलेज के सभी विभागों के विद्यार्थियों के लिए न्यूट्रिशन एंड वैलनेस, नरिश टू फ्लरिश, न्यूट्रिशन एंड लाइफ़स्टाइल डिसीसिज़, मिलेट्स फॉर ए बेटर हेल्थ विषय पर पोस्टर मेकिंग,रंगोली, स्लोगन राइटिंग,इंस्टाग्राम पोस्ट मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं जोश से भाग लिया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने नैशनल न्यूट्रिशन मंथ मनाने की सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए यह बहुत ही प्रासंगिक है क्योंकि आजकल बच्चों का रूझान जंक फूड की और ज्यादा बढ़ रहा हैं, उनकी कोई भी पार्टी जंक फूड के बिना तो आयोजित ही नहीं होती। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं अतिथि व्याख्यान करवाने का हमारा उद्देश्य यही है कि विद्यार्थी अपनी सेहत का ध्यान रखें और जंक फूड से दूर रहने का प्रयास करें।

नैशनल न्यूट्रिशन मंथ के इस अवसर पर ‘डाइट एंड न्यूट्रिशन फॉर कॉलेज स्टूडेंट इनसाइट्स एंड चैलेंजिज़’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन भी करवाया गया जिसमें स्रोत वक्ता के रूप में क्लीनिकल डाइटीशियन एवं न्यूट्रीशनिस्ट मैडम वैशाली गुप्ता उपस्थित हुई। वैशाली गुप्ता ने डायट एंड न्यूट्रिशन विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आजकल गलत डाइट लेने की वजह से बहुत ही छोटी उम्र में बच्चे डायबिटीज, थाइरॉएड, पीसीओडी के शिकार हो रहे हैं तो इसके लिए जरूरी है कि हम प्रोटीन युक्त स्वास्थ्यवर्ध्दक भोजन ग्रहण करें,उन्होंने यह भी बताया कि हमें EAT LOCAL एंड STAY GLOBAL को अपने जीने का मूलमंत्र बनाना चाहिए। विभिन्न आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायकमंडल की भूमिका अनिल गुप्ता, डॉ गगन गंभीर एवं श्री अंकित गोयल ने निभाई। नेशनल न्यूट्रिशन मंथ की सफलतापूर्वक का आयोजन के लिए उन्होंने होम साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ मोनिका आनंद एवं डॉ पायल अरोड़ा के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *