एचएमवी में भारती कंसल्टेंसी प्लेसमेंट ड्राइव में एचएमवी की 22 छात्राओं का चयन

जालंधर (अरोड़ा) :-हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में भारती कंसल्टेंसी के सहयोग से ह्यूमन रिसोर्स (॥क्र) एग्जीक्यूटिव पद के लिए एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में महाविद्यालय की विभिन्न विभागों की अंतिम वर्ष की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया में कुल 33 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें भारती टीम द्वारा विभिन्न मूल्यांकन चरणों का आयोजन किया गया। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद 22 छात्राओं का सफलतापूर्वक चयन किया गया। चयनित छात्राओं को ₹1,86,000 प्रतिवर्ष के आकर्षक पैकेज के साथ-साथ प्रोत्साहन (इंसेंटिव) भी प्रदान किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव को सफलतापूर्वक आयोजित करने में श्री जगजीत भाटिया, संगीता भंडारी, सुमित शर्मा, डॉ. रमा, शेफाली और परमिंदर का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने पूरे भर्ती प्रक्रिया के दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने चयनित छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उन्हें अपने व्यावसायिक जीवन में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्लेसमेंट टीम के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने छात्राओं को ऐसे महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर उन्हें कॉर्पोरेट जगत में आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। यह सफल प्लेसमेंट ड्राइव एचएमवी की उस सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके माध्यम से महाविद्यालय विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को बढ़ाने तथा उद्योग और शिक्षा जगत के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *