गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर जिला प्रशासन की सख्त निगरानी

टीमों द्वारा गैस एजेंसियों की चेकिंग लगातार जारी, डिप्टी कमिश्नर द्वारा कालाबाजारी व जमाखोरी खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जालंधर (अरोड़ा) :- घरेलू गैस सिलेंडरों की उचित, पारदर्शी और समय पर सप्लाई सुनिश्चित बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल की हिदायतों पर गैस एजेंसियों की लगातार चेकिंग की जा रही है, ताकि मौजूदा हालात में आम लोगों को गैस सिलेंडरों के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। कंट्रोलर जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नरिंदर सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीमों द्वारा आज जालंधर, महितपुर, फिल्लौर, नकोदर और गोराया सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गैस एजेंसियों और उनके गोदामों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान जहां सिलेंडरों का वजन, बुकिंग प्रक्रिया आदि की जांच की गई, वहीं गैस एजेंसियों के मालिकों को हिदायत दी गई कि जिला प्रशासन पूरे मामले पर बारीकी से नजर रख रहा है, इसलिए गैस सप्लाई नियमों के अनुसार और समय पर सुनिश्चित की जाए।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि आम लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए जिला प्रशासन गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर सख्त निगरानी रख रहा है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) के नेतृत्व में एक विशेष कमेटी का गठन भी किया गया है, जो जिले में गैस सिलेंडरों की उचित सप्लाई और वितरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ सिलेंडरों की कालाबाजारी, गैर-कानूनी जमाखोरी/भंडारण को रोकने के लिए जरूरी सख्त कदम उठाएगी। डा. अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराहट में आकर गैर-जरूरी खरीददारी न करें। यदि कहीं भी गैर-कानूनी जमाखोरी या कालाबाजारी का मामला सामने आए तो कमेटी के ध्यान में लाया जाए, ताकि तुरंत उचित कार्रवाई की जा सके। आम लोगों से अफवाहों से सतर्क रहने की अपील करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि गैस सिलेंडरों की किल्लत की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *