जालंधर वेस्ट हलके में अमित शाह की मोगा रैली से पहले जालंधर में भाजपा नेताओं की रणनीतिक बैठक, सुनीता रिंकू ने की अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील

वार्ड नंबर 49,51 और 56 में रैली की तैयारियों को लेकर अrमरजीत सिंह अमरी और दविंदर भारद्वाज ने की अध्यक्षता में बैठक

जालंधर (अरोड़ा) :- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा में होने वाली ऐतिहासिक रैली को लेकर आज जालंधर वेस्ट हलके के दशमेश नगर के वार्ड नंबर 49,51 और 56 में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ सुनीता रिंकू मुख्य रूप से उपस्थित रही। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। वहीं सुनीता रिंकू ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल करने की अपील की। इस दौरान डॉ सुनीता रिंकू ने कहा कि मोगा में होने वाली यह रैली पंजाब की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने की अपील भी की। बैठक में सुनीता रिंकू, शीतल अंगुराल, अमरजीत सिंह अमरी, दविंदर भारदवाज, अजय ठाकुर, दर्शन लाल भगत, रानी भगत, पार्षद मंजीत सिंह टीटू, पार्षद तलविंदर सोई, हरिंदर सिंह बब्बू अजय बब्बल, दिनेश भगत, ओम प्रकाश, तरसेम थापा, कुणाल शर्मा, प्रमोद कश्यप, गगन भगत, खरेती लाल, लक्खा, डॉ चमन लाल, अमन भगत, पारस, आकाश, निमाणा, लकी सोढ़ी, चंदर सोढ़ी, विनोद भगत, गौरव बल, अश्वनी, कीमत भगत मौजूद रहे।

Check Also

नितिन कोहली के प्रयासों से डॉ. बी. आर. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) से कपूरथला चौक सड़क निर्माण फिर शुरू

सरफेस वॉटर प्रोजेक्ट के कारण लंबे समय से रुका काम दोबारा शुरू, लोगों और व्यापारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *