Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट कंप्यूटर साइंस द्वारा TECH VIBES 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस के आईटी फोरम द्वारा टेक वाइब्ज़ 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीबगिंग, मोबाइल एप आइडिया प्रेजेंटेशन,नैट सैवी, ग्राफिक डिजाइनिंग एवं वेब डिजाइनिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कॉलेज के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं जोश से भाग लिया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इन प्रतियोगिताओं में विजित होने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज में होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी जरूरी है। उन्होंने कहा निरंतर प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने से जहां एक तरफ आत्मविश्वास बढ़ता है वहीं दूसरी तरफ ज्ञान का विस्तार भी होता है। टैक वॉइब्ज़ 2026 का आयोजन करवाने के लिए उन्होंने डॉ रूपाली सूद, डॉ जगमोहन मागो, मैडम पल्लवी मेहता एवं मैडम हरप्रीत कौर के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन करते रहें जिससे विद्यार्थियों की ऊर्जा एवं प्रतिभा को सही दिशा मिल सके।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *