Breaking News

डिप्स श्रृंखला के विद्यार्थियों ने कविता वाचन प्रतियोगिता में दिखाया टैलेंट

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्स श्रृंखला के सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को प्लास्टिक प्रदूषण, ऊर्जा संरक्षण, सामाजिक समारोहों में भोजन की बर्बादी, इलेक्ट्रॉनिक कचरे के खतरे आदि जैसे विभिन्न विषय दिए गए। सभी विद्यार्थियों ने अभिव्यक्ति, विचार, भावना, तुकबंदी, लय और शब्दों के संगीत की सुंदरता का आनंद लिया। बच्चों ने कविता के माध्यम से बताया कि हमें देश और अपनी जननी के प्रति कर्तव्य नहीं भूलने चाहिए। इन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में आखिरी में विजेता बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता उद्देश्य विद्यार्थियों में किताबों से परे छिपी प्रतिभा को तलाशना था। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के पीछे उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास, वक्तृत्व कौशल और आत्म अभिव्यक्ति का निर्माण करना है, बल्कि कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में यह महत्वपूर्ण संदेश भी फैलाना है कि प्लास्टिक के खतरनाक प्रभावों के बारे में जागरूक होना और इस आधुनिक राक्षस से लड़ने के लिए एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *