डिप्टी कमिश्नर ने विशेष ज़रूरत वाले बच्चों के साथ होली मनाई

होली आपसी प्यार, एकता और मेलजोल का त्योहार

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्थानीय रेड क्रॉस दिव्यांग स्कूल और प्रयास स्कूल के विशेष ज़रूरत वाले बच्चों के साथ होली मनाई। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को फल और पिचकारी आदि बांटकर उनके साथ होली की खुशियां सांझा की। डा. अग्रवाल ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्यार, एकता और मेलजोल का भी त्योहार है। उन्होंने सभी से होली मिलकर मनाने और आपसी भाईचारे के बंधन को और मजबूत करने की कोशिश करने की अपील की।​​उन्होंने कहा कि यह त्योहार जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, वहीं होली के रंग अनेकता में एकता का संदेश भी देते हैं।


विशेष ज़रूरत वाले बच्चों को समाज का अहम हिस्सा बताते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह बच्चे किसी भी तरह से कम नहीं हैं, बल्कि इनमें अनोखी प्रतिभा और हिम्मत है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें बहुत सुकून मिला है। डा. अग्रवाल ने इस मौके पर रेड क्रॉस ओल्ड एज होम के बुज़ुर्गों को फल आदि भी बांटे और उनसे बातचीत करके उनका हालचाल जाना। उन्होंने इस पवित्र त्योहार के मौके पर ज़िले के लोगों की सुख, शांति और खुशहाली की भी कामना की। इस दौरान रेड क्रॉस दिव्यांग स्कूल के स्टूडेंट्स ने साँस्कृतिक झलकी भी पेश की। इस मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सेक्रेटरी सुरजीत लाल भी मौजूद थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *