मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज फगवाड़ा में श्री सुखमनी साहिब के पाठ का आयोजन

फगवाड़ा/अरोड़ा – मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज फगवाड़ा में संस्था की चढ़दी कला, शांति और खुशहाली की कामना हेतु श्री सुखमनी साहिब के पाठ का आयोजन किया गया। यह आध्यात्मिक समागम प्रिंसिपल डॉ. किरणजीत रंधावा के योग्य नेतृत्व में पूर्ण श्रद्धा और भावना के साथ संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शांति, एकता, नैतिक मूल्यों तथा आध्यात्मिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना था। पवित्र वाणी के उच्चारण से पूरे कॉलेज में आध्यात्मिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण बन गया। स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने भावपूर्वक पाठ में भाग लिया।

अपने संबोधन में प्रिंसिपल मैडम ने कहा कि आध्यात्मिकता और शिक्षा का समन्वय ही विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण का मजबूत आधार है। आज के तेज और तनावपूर्ण जीवन में विद्यार्थियों को आंतरिक शांति और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है। ऐसे धार्मिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने में सहायक सिद्ध होते हैं।
विद्यार्थियों ने अत्यंत विनम्रता और एकाग्रता के साथ पाठ सुना, जिससे उनमें आत्मिक शांति और सकारात्मक चिंतन की भावना सुदृढ़ हुई।

इस अवसर पर चेयरमैन विकास उप्पल, पूजा उप्पल, स्थानीय समिति के सदस्य ओम उप्पल, कविता उप्पल, तारा चंद चुंबर, विजय सोंधी, प्रिंसिपल एस.के. मिड्डा (डी.आर.वी. डी.ए.वी. कॉलेज, फिल्लौर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अनिल सिक्का, सिक्का, एस.एन. अग्रवाल तथा डॉ. रमणदीप सिंह ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की।

पाठ उपरांत कॉलेज की उन्नति और विद्यार्थियों की सफलता के लिए अरदास की गई। तत्पश्चात गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसे सभी विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और अतिथियों ने सम्मान एवं समानता के साथ ग्रहण किया।

Check Also

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया गया

कुल 200 से अधिक छात्रों ने प्राप्त की डिग्रियां जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *