एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने GNA यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘क्षितिज’ में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी जिन प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागिता करने जाते हैं हमेशा अपनी विजय का शंखनाद बजाते हैं। एक बार फिर कॉलेज के विद्यार्थियों ने GNA यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘क्षितिज’ में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। डॉ नीरजा ढींगरा ने चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वह इसी तरह निरंतर अपनी प्रतिभा को तराशते रहे और कॉलेज को गौरवान्वित करते रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने विद्यार्थियों में से ‘सीएनसी एंड रोबोटिक्स’ में सबनूर कौर एवं आसीस कौर ने,’रंगोली में’ विकाश एवं दिशा धीमान ने, ‘स्पेल बी’ में शोभना एवं सुखमण ने ‘ऑन द स्पॉट करेक्टर’ में जसमीत कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। ‘रंगोली’ में अभिषेक एवं आशुतोष ने ‘ऑन द स्पॉट करेक्टर’ में महीप सिंह ने ‘गेम मानिया’ में राघव छाबड़ा,दक्ष खन्ना,कृष्णा, आदित्य वर्मा एवं दुर्विश खन्ना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ‘बिजनेस क्विज़’ मैं वंशिका कालिया,कबीर एवं नव्या ने ‘ट्रेजरर हंट’ में एकम,अर्शप्रीत कौर,सांझ,मनित एवं जसकरन ने,फोटोग्राफी में गुरलीन सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। डॉ ढींगरा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को दिशा-निर्देश देने के लिए कॉलेज के प्राध्यापकवृंद एवं GNA यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए डॉ सिंम्की देव एवं मैडम रितु सोहल के प्रयासों की भरपूर सराहना की ओर कहा कि भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *