जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में बड़े ही उत्साह एवं जोश के साथ वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में (AIG), काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर नवजोत सिंह माहल एवं विशेष अतिथि के रूप में कॉलेज के ही एलुमनाई एवं प्रसिद्ध अभिनेता एवं गायक गुरनाम सिंह भुल्लर उपस्थित हुए। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने सुगंधित पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारा कॉलेज अपने संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी की प्रेरणा एवं एपीजे एजुकेशन,एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप की अध्यक्ष तथा एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर सुषमा पॉल बर्लिया एवं उनकी सुपुत्री कोओनर एंड डायरेक्टर फैमिली बिज़नेस बोर्ड एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप, लीड एजुकेशन वर्टिकल ऑफिस बियरर एपीजे एजुकेशन डॉ नेहा बर्लिया के सफल निर्देशन में विद्यार्थियों के बहुपक्षीय विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है और उन्हें वह हर अवसर प्रदान करता है जिससे कि वह शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करने के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। डॉ ढींगरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी आज स्पोर्ट्स डे में भाग ले रहे हैं वो मेरी नजर में चैंपियन ही है क्योंकि प्रतिभागिता करना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।





डॉ ढींगरा ने नवजोत सिंह माहल का अभिनंदन करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स डे के अवसर पर निश्चित रूप से आपकी उपस्थिति हमारे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने वाली होगी, गुरनाम भुल्लर का अभिनंदन करते हुए डॉ ढींगरा ने कहा कि अपनी ही कॉलेज का एलुमनाई जो आज अभिनय एवं गायन के क्षेत्र में प्रतिष्ठित हो चुका है और जनमन प्रिय है उसका कॉलेज के कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आना निश्चित रूप से विद्यार्थियों को उत्साहित एवं प्रेरित करने वाला होगा।उन्होंने कहा कि आपकी ऊर्जावान उपस्थिति निश्चित रूप से हमारे विद्यार्थियों को प्रसन्नता से भर रही है। स्पोर्ट्स डे के अवसर पर ट्रैक इवेंट्स में विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर,200 मीटर, 400 मीटर,4×100 रिले रेस एवं थ्री लैग रेस का आयोजन किया गया। फील्ड इवेंट्स में विद्यार्थियों के लिए शॉट पुट,लॉन्ग जंप एवं टग ऑफ वार का आयोजन किया गया। नवजोत सिंह माहल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने अच्छे स्वास्थ्य और पोषक खाने को प्राथमिकता देनी चाहिए, टैक्नोलॉजी का प्रयोग बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई सन्देह नहीं कि आज के युवा बहुत ही बुद्धिमान हैं ज़रूरत है बुद्धिमत्ता को सही जगह प्रयोग करने की। माहल ने कहा कि खेलों में भागीदारी शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से आपको मजबूत बनाती है, उन्होंने विद्यार्थियों को राजनीति में भी सक्रिय प्रतिभागिता के लिए प्रेरित किया। गुरनाम भुल्लर ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि अपनी ही कॉलेज में विशेष अतिथि के रूप में आना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है मैं परमात्मा का शुक्रगुजार हूं और यही दुआ करता हूं कि मेरा कॉलेज इसी तरह आगे बढ़ता रहे और अभिनय एवं गायन में और भी उभरते सितारों को आगे लेकर आता रहे, गुरनाम भुल्लर ने पने कहीं पंजाबी गीतों की जोरदार प्रस्तुति करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।




विजित विद्यार्थियों को डॉ नीरजा ढींगरा एवं श्री नवजोत सिंह माहल ने मैडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने मैडम लवप्रीत के निर्देशन में प्रसिद्ध पंजाबी गायिका सुरेंद्र कौर के गीतों पर आधारित पंजाबी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। बैस्ट एथलीट का अवार्ड लड़कियों में से दूसरी बार दीया तलवाड़ एवं दूसरे नम्बर पर तनिष्का एवं लड़कों में से बैस्ट एथलीट वैभव अरोड़ा एवं द्वितीय स्थान पर सैमसन खोसला को दिया गया। स्पोर्ट्स डे के सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए डॉ ढींगरा ने डॉ मोनिका आनंद, एवं साहिल महे एवं इवेंट ऑर्गेनाइजर डॉ पायल अरोड़ा एवं मैडम रजनी कुमार के के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वे कॉलेज के विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते रहे।
JiwanJotSavera