Breaking News

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स आयोजित किया जा रहा है – प्राचार्य

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में निट्टर चंडीगढ़ द्वारा 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इस कोर्स का विषय “इंस्ट्रक्शनल डिजाइन एंड डिलीवरी” होगा। प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि प्रो. ए.बी. गुप्ता, अध्यक्ष, एजुकेशनल विभाग, निहर, इस कोर्स के मुख्य संसाधन व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) होंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के 35-40 शिक्षक भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, डीएवीआईईटी जालंधर, गुरु नानक देव पॉलिटेक्निक लुधियाना तथा रामगढ़िया पॉलिटेक्निक फगवाड़ा आदि शामिल हैं।

डॉ. राजीव भाटिया इस कोर्स के कोऑर्डिनेटर तथा प्रिंस मदान को-कोऑर्डिनेटर होंगे।

प्राचार्य डॉ. जग रूप सिंह ने बताया कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य परिणाम आधारित शिक्षा (Outcome Based Education) तथा उद्‌द्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा को समझना और अपनाना है। इसके अतिरिक्त शिक्षकों की शिक्षण पद्धति में सुधार लाना, उसे अधिक प्रभावी बनाना, छात्र केंद्रित शिक्षा के उद्देश्यों पर चर्चा तथा एनबीए मान्यता (Accreditation) से संबंधित विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रो. ए.बी. गुप्ता पिछले 39 वर्षों से निहर में अध्यापन कार्य कर रहे हैं और वे 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह के अनुसार इस एस.टी.सी. के माध्यम से पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षकों को टीचिंग-लर्निंग प्रक्रिया में निखार लाने में सफलता प्राप्त होगी।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *