पी.ए.पी. परिसर में 65.43 लाख की लागत से निर्मित सड़कों का नितिन कोहली और एडीजीपी (पंजाब सशस्त्र पुलिस) एम.एफ. फारूकी द्वारा उद्घाटन

पी.ए.पी. परिसर में आवागमन को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

जालंधर (अरोड़ा) :- रंगला पंजाब अभियान के तहत जालंधर स्थित पंजाब सशस्त्र पुलिस (पी.ए.पी.) परिसर में 65.43 लाख रुपये की लागत से तैयार नई सड़कों का उद्घाटन आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के हल्का इंचार्ज, नितिन कोहली, तथा एडीजीपी (पंजाब सशस्त्र पुलिस) एम.एफ. फारूकी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इन सड़कों के निर्माण से परिसर के भीतर आवागमन सुगम होगा तथा पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा कि वह हमेशा विकास और सकारात्मक सोच को प्राथमिकता देते हैं। उनका निरंतर प्रयास रहता है कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ते रहें और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा ही प्रगति की नींव होता है। उन्होंने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात हमारी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए समर्पित रहते हैं, जिसके लिए समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजपाल संधू, विवेक शील सोनी, हरकमल प्रीत सिंह खाख, नवजोत सिंह माहल, मनदीप सिंह, जी.एस. औलख सहित अन्य अधिकारी तथा परिसर निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *