एच.एम.वी. के मल्टीमीडिया क्लब ने विश्व रेडियो दिवस मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ़ मल्टीमीडिया के मल्टीमीडिया क्लब की ओर से विश्व रेडियो दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बड़े जोश और सक्रियता से प्रतिभागिता की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संचार के सशक्त माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्यूमेंट्री ‘माई रेडियो माई लाइफ’ की स्क्रीनिंग से हुई, जिसमें रेडियो के विकास क्रम, इसके सामाजिक प्रभाव और डिजिटल युग में इसकी निरंतर प्रासंगिकता से अवगत करवाया गया। इसके बाद एक क्विज प्रतियोगिता करावई गई जिसमें छात्राओं ने रेडियो ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की एक्टिविटीज़ स्टूडेंट्स की पारंपरिक मीडिया के प्रति समझ और सम्मान को बढ़ाती हैं। विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा ने छात्राओं को बदलते मीडिया परिदृश्य में नए ऑडियो स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट को एक्सपलोर करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. नवरूप कौर, डीन यूथ वेलफेयर ने क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं किरण, तनु, मन्नत, अंजली, शगुन शर्मा, सुनैना, जसमीन और तमन्ना को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में हिना धीर, सुश्री तन्वी अग्रवाल, रुचिका और नेहा का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन ने न केवल छाात्राओं के ज्ञान को बढ़ाया बल्कि भविष्य के कम्यूनिकेटर्स के रूप में रेडियो के प्रति उनके नजरिए को और भी मजबूत बनाया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *