जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा को सार्थक करते हुए प्रधान कुलविंदर फुल्ल व अस्सिटेंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा की रहनुमाई में एक जरूरतमंद छात्रा को साईकिल भेंट किया और ईनवीलर क्लब को जरूरतमंद लड़कियों को पर्सनल ज्यूज करने के लिए सेनेटरी पैड भेंट किए। समाज सेवक ऐली मितुल चोपड़ा ने साईकिल के लिए सहयोग किया। वी डी जी 2 एन के महेंद्रू ने क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कि अलायंस क्लब जालंधर समर्पण प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अध्यक्षता में मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। जी डी कुन्द्रा की शादी की सालगिरह पर केक काटकर उनको सभी ने मुबारकबाद दी। इस मौके पर वी डी जी 2 एन के महेंद्रू, असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा, रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा,संजीव गंभीर, ऐली मितुल चोपड़ा, सीनियर सदस्य ऐम ऐल गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल,अरुण वशिष्ट, जयदेव मल्होत्रा, अध्यापिका रेशम कौर, नरेंद्र शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera