गोल्डन बड्स स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जालंधर/अरोड़ा – आज गोल्डन बड्स स्कूल के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का दिन रहा, जब CHO डॉ. नेहा मैडम ने अपनी पावन उपस्थिति से विद्यालय को सुशोभित किया।
उनका स्नेहपूर्ण स्वागत गोल्डन बड्स स्कूल की प्रिंसिपल रेनू वधावन द्वारा किया गया।


डॉ. नेहा ने बच्चों को केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ही नहीं दी, बल्कि उनके मन में स्वच्छता, संतुलित एवं स्वस्थ आहार, योग, नियमित रूप से पानी पीने की आदत तथा मोबाइल/टीवी से दूरी बनाए रखने के महत्व को भी गहराई से स्थापित किया।
उनके प्रेरणादायक शब्दों ने बच्चों के हृदय में स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा का बीज बो दिया।
गोल्डन बड्स स्कूल, CHO डॉ. नेहा मैडम का दिल से एवं सच्चे मन से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने अपने अमूल्य समय से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को और अधिक प्रकाशमान किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *