जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में धूमधाम से स्प्रिंग फिएस्टा 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जालंधर के एडीसी (डेवलपमेंट एंड सिटी प्रोग्रामिंग) श्री मुकिलन आर IAS (MUKILAN R IAS)उपस्थित हुए। गुब्बारों को हवा में छोड़ते हुए स्प्रिंग फिएस्टा 2026 का आगाज़ किया। कॉलेज के परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना की स्तुति पर आधारित भावप्रवण नृत्य की प्रस्तुति करते हुए सभी को आत्म विभोर कर दिया। डॉ नीरजा ढींगरा ने अतिथिवृंद का अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारे कॉलेज ने सफलता की यात्रा अपने संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी की प्रेरणा, कुशाग्रबुद्धि, संवेदनशीलता,एपीजे एजुकेशन,एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप की अध्यक्ष तथा एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर उर्जावान, सुसंस्कृत एवं प्रगतिशील श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया की दूरदर्शिता तथा कोओनर एंड डायरेक्टर फैमिली बिज़नेस बोर्ड एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप, लीड एजुकेशन वर्टिकल ऑफिस बियरर एपीजे एजुकेशन डॉ नेहा बर्लिया के मार्गदर्शन में बड़ी सफलता से तय की है और भविष्य में भी हमारा कालेज सफलता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा। मुकिलन का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह शहर की प्रगति एवं विकास में आप अपना योगदान दे रहे हैं वह वास्तव में अतुलनीय है आपकी सकारात्मक ऊर्जा निश्चित रूप से हमारे विद्यार्थियों को अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेग। स्प्रिंग फिएस्टा के बारे में डॉ ढींगरा ने कहा कि यह हमारे विद्यार्थियों की सर्जनात्मकता एवं उद्यमिता को बढ़ाने का एक सफल मंच तो है ही इसके साथ ही हमारा कॉलेज श्रेष्ठ गतिविधियों को कराने के लिए जाना जाता है।




मुकिलन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तथ्य से मैं अवगत हूं कि एपीजे कॉलेज हमेशा जिला प्रशासन के साथ मिलकर विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करवाने में अग्रणी रहता है यहां पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, उन्होंने कहा कि रचनात्मक का जो रूप मैंने यहां देखा है तो मैं यही कहना चाहता हूं कि आजकल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस भी क्रिएटिविटी के बीच में प्रवेश कर रहा है और हमें बड़े सचेत होकर उसका सही प्रयोग करते हुए अपनी क्रिएटिविटी को बनाए रखना है उन्होंने यह भी कहा कि जो बदलाव हम समाज में लाना चाहते हैं वह सबसे पहले अपने आप में लाना होगा। श्री मुकिलन ने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि जो भी विद्यार्थी यहां से पढ़कर जाते हैं उनका आत्मविश्वास उनका व्यक्तित्व उनका परिचय करवाता है। स्प्रिंग फिएस्टा में जहां एक तरफ कालेज के ही विद्यार्थियों द्वारा स्टाइलिश ड्रेसेज,नेल आर्ट,ज्वेलरी, टैरोट कार्ड रीडिंग, न्यूमैरोलॉजी द्वारा भविष्यवाणी के स्टॉल्स लगाए गए वहां दूसरी तरफ युवाओं के लिए राइडस एवं खाने पीने के स्टॉल्स भी लगाए गए। इस अवसर पर कलाकार विद्यार्थियों के लिए गायन एवं नृत्य की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई और विद्यार्थियों को तंबोला एवं अन्य खेलों से भी उनका मनोरंजन किया गया।





स्प्रिंग फिएस्टा में रेफर्स ड्रॉ भी निकाले गए जिससे रेफर्स ड्रॉ निकलने पर विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों में भी पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र बांटे गए। स्प्रिंग फिएस्टा के सफल आयोजन में मैडम अनुराधा, मैडम चेतना एवं मोहित ने श्रेष्ठ मच-संचालन करते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ नीरजा ढींगरा ने ओवरऑल इंचार्ज डॉ मनीषा कौशल, मैडम रजनी कुमार तथा ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्यों डॉ मोनिका आनंद, डॉ केवल नैलवाल,डॉ पायल अरोड़ा एवं डॉ विश्वबंधु के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि इनके अनथक प्रयासों से ही स्प्रिंग फिएस्टा 2026 ने सफलता के नए आयामों को छुआ है।
JiwanJotSavera