जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के आफिस प्रताप बाग में सीनियर सिटीजन (वरिष्ठ नागरिकों) को हार डालकर एंव उपहार भेंट कर के सम्मानित किया गया। अस्सिटेंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया,उन्होने कह कि बड़ो का सम्मान करना चाहिए और हमारा क्लब प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में अलायंस क्लब जालंधर समर्पण लगातार समाज सेवा के प्रोजेक्ट्स कर रहा है।सम्मान और सेवा: क्लब न केवल बुजुर्गों को सम्मानित कर रहा है, बल्कि पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में लंगर, दिव्यागों की सहायता, और नि:शक्त बच्चों के लिए ‘प्रयास’ संस्था में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस सेवा की लड़ी में रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, दया कृष्ण छाबड़ा, सचिव अशोक बजाज, पीआरओ सुरेंद्र हांडा, मनोहर लाल गुप्ता, सोमदत तांगड़ी, रमेश कुमार भंडारी, जयदेव मल्होत्रा, रमेश मेहता, ऐ के बहल, प्रदीप शर्मा, राजेश वर्मा उपस्थित हुए। क्लब समाज के वृद्धजनों और जरूरतमंद लोगों को सम्मान देने और उनकी मदद करने की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera