जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2024–25 के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना था। समारोह में जालंधर के माननीय मेयर विनीत धीर जी और पार्षद सौरभ सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सीटी ग्रुप प्रबंधन के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह जी चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर तनिका चन्नी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन टंडन और कैंपस डायरेक्टर डॉ. अनुराग शर्मा शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई। स्कूल की प्रधानाचार्या मनीषा बासनेट ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।





पुरस्कार वितरण के दौरान कक्षा पहली से बारहवीं तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं के टॉपर्स: राबिया, सिहाना, शायना, गुनित, संचित, अक्षरा, तरुण, तुष्टि, अनुराग। कक्षा बारहवीं के टॉपर्स: गुरनूर, वंश, आर्यन राज, युविका, यांगडॉल, वैशाली। बोर्ड परीक्षा टॉपर्स के साथ साथ कक्षा ग्यारहवीं के विषयवार टॉपर्स को भी विशेष पुरस्कार दिए गए। खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को श्रेष्ठ गायक, कलाकार, वक्ता, खिलाड़ी, डांसर और तकनीशियन जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। नेल्सन मंडेला हाउस को बेस्ट हाउस ट्रॉफी दी गई।





कार्यक्रम में सबसे नियमित विद्यार्थी और सबसे नियमित शिक्षक को भी सम्मानित किया गया। स्कृतिक कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति और वेस्टर्न भांगड़ा नाच ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन किंडरगार्टन कॉर्डिनेटर सुमन भल्ला द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। समागम के दौरान अपने संदेश में चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और मेहनत से लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
JiwanJotSavera