सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वि‌द्यार्थियों का मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण

जालंधर (अरोड़ा) :- सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करारी के विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग क्षेत्रों में भविष्य के अवसरों की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर का शैक्षणिक भ्रमण किया। ये वि‌द्यार्थी वोकेशनल विषय के साथ अध्ययन कर रहे हैं। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा की ओर प्रेरित करना तथा उन्हें आधुनिक इंजीनियरिंग प्रणालियों से परिचित करवाना था। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव भाटिया ने अध्यापकों और वि‌द्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग में प्रयुक्त नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी दी, विशेष रूप से प्लंबिंग क्षेत्र में हो रही नई प्रगति पर विशेष ध्यान दिया।

इस दौरान विद्यार्थियों को प्लंबिंग कार्य में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरण और सामग्री भी दिखाई गई। मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कॉलेज द्वारा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करवाई जा रही विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। इंजीनियर जसपाल सिंह और मिस नेहा ने वि‌द्यार्थियों को विभागीय एवं संस्थागत गतिविधियों से अवगत कराया, जबकि प्रयोगशाला में किए जाने वाले प्रयोगों का प्रदर्शन इंजीनियर कनव महाजन और इंजीनियर अमित खन्ना द्वारा किया गया। डॉ. जगरूप सिंह ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करारी की प्रिंसिपल सुमन शर्मा तथा उनके स्टाफ का इस भ्रमण को सफल एवं लाभकारी बनाने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने स्टाफ को कॉलेज का प्लेटिनम जुबली स्मृति-चिह्न भी भेंट किया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *