Breaking News

लायंस क्लब जालंधर ने 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अगुवाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया। मुख्य अतिथि लांयन कमलजीत सिंह ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। प्रधान प्रभजोत सिद्धू ने सभी का स्वागत किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐ दी।

मुख्य मेहमान कमलजीत सिंह,गेस्ट ऑफ ऑनर दिनेश शर्मा व पास्ट गवर्नर सरदारी लाल कपूर ने आपने आपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हम सभी अन्याय के खिलाफ बोल सकते हैं, ऊंचे से ऊंचे पद पर बैठे अधिकारी या नेतागण से आपना हक मांग सकते हैं। सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई के साथ साथ शुभकामनाऐ देते हुए कहा कि हर सदस्य को ऐसे गौरवशाली इतिहासिक दिवस के लिए, देश व लायंस क्लब के लिए जरुर समय निकालना चाहिए।

सभी सदस्यगण को उपहार भेंट कर सन्मानित किया। सीनियर उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने सभी का धन्यवाद किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल ने फन गेम्स, गीत संगीत व पंजाबी भंगड़ा का प्रोग्राम करवाया। इस मौके पर प्रथम लायंन लेडी रमनदीप, रेवा सहगल, पूर्व प्रधान रवि मलिक, डाक्टर पी जे ऐस अनेजा, मनीष चोपड़ा, जॅयांट सैक्ट्री जगन नाथ सैनी, पीआरओ सुरेंद्र सिंह, लांयन एल गुप्ता, ऐ के बहल, एन के कांसरा, ईंजी गुरदीप सिंह, खुशपाल सिंह, सेवा सिंह, मोहित सलूजा, गुलशन अरोड़ा, डाक्टर अमरजीत, गुरदीप सिंह ठुकराल, जसवंत सिंह, सरवन कुमार अग्रवाल, सुधीर कपूर, रमेश कुमार कश्यप, कपिल सहगल, और अन्य सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *