Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के 13 विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में प्राप्त किया स्वर्ण पदक

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शंखनाद करते ही रहते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अपने उपलब्धियां से वे सदा कॉलेज को गौरवान्वित करते ही रहे हैं। इस विशेष दीक्षांत समारोह में भारत की वर्तमान राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उपस्थित हुई।इसी श्रृंखला में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित दीक्षांत समारोह में कॉलेज के 13 विद्यार्थियों बीएससी इकोनॉमिक्स की वंशिता अरोड़ा, बैचलर ऑफ डिजाइन के दानिश जैन, बीसीए की सुखमन कौर, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की तरन्नुम, बीएससी मोबाइल टेक्नोलॉजी के युवराज सिंह, बी डिजाइन मल्टीमीडिया की इरा जैन,एम ए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल के साहिबजीत सिंह, एम ए डांस से निष्ठा सारंगल,एम ए फाइन आर्ट्स की भाविनी वर्मा, एम ए इंग्लिश की अमृत कौर, मास्टर ऑफ़ कॉमर्स की इनायत,मास्टर इन फाइन आर्ट्स की अनुप्रीत कौर एवं एम. डिजाइन मल्टीमीडिया से रचिता जैन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डॉ नीरजा ढींगरा ने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आप निश्चित रूप से हमारे वर्तमान में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है हम यही दुआ करते हैं कि आप भविष्य में भी उन्नति की राह पर अग्रसर होते हुए कॉलेज का और अपने अभिभावकों को का नाम रोशन करते रहे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *