एपीजे स्कूल टांडा रोड जालंधर के विद्यार्थियों ने ‘राष्ट्रीय चैंपियनशिप’ में फिर लहराया परचम! ग्रुप डांस में प्रथम व व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, ए.पी.जे. एजुकेशन; सह-संस्थापक और चांसलर, एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी; चेयरपर्सन और प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वरान समूह; चेयरपर्सन, एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाउंडेशन) के प्रतिष्ठित संरक्षण में, एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने 12वीं राष्ट्रीय गायन, वाद्य यंत्र, पेंटिंग, मॉडलिंग और नृत्य खेल चैंपियनशिप 2025–26 में भाग लेकर तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में पूरे भारतवर्ष से पंजाब, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने भाग लिया, जिसके प्रतिभाशाली युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई, जिन्होंने उत्कृष्ट और ऊर्जा से भरे प्रदर्शन प्रस्तुत किए। अपनी असाधारण तालमेल, लय और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के विद्यार्थियों ने U-14 ग्रुप डांस में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस गौरवपूर्ण आयोजन की शोभा एस. बलविंदर सिंह जोहल (गवर्नर अवार्डी और प्रेसिडेंट, डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया), तरुणपाल सिंह, (विश्व रिकॉर्ड धारक और टेक्निकल सेक्रेटरी, डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया), पंकज चड्ढा (प्रेसिडेंट, सोढल मंदिर और सामाजिक कार्यकर्ता), राज अरोड़ा (अभिनेता और निर्देशक) और बॉलीवुड अभिनेता हैरी सिंह जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ाई, जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिभा और समर्पण की सराहना की। व्यक्तिगत नृत्य श्रेणियों में भी एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कौशल का प्रदर्शन किया जिसमें वहाँ उपस्थित दर्शकों की वाहवाही बटोरते हुए जहाँ एक ओर इंडियन बॉलीवुड (8–10 वर्ष) में कक्षा III की शिवन्या दुबे ने द्वितीय स्थान, लोक नृत्य श्रेणी में (8–10 वर्ष) कक्षा IV की समृद्धि शर्मा ने प्रथम स्थान और (10–13 वर्ष) में कक्षा V की दान्या ने तृतीय स्थान हासिल किया, वहीं दूसरी ओर सेमी-क्लासिकल नृत्य में (6–8 वर्ष) कक्षा I के भाविन गुप्ता ने द्वितीय स्थान, (8–10 वर्ष) में कक्षा II की हरिद्या शर्मा ने प्रथम स्थान, और (10–13 वर्ष) में कक्षा VII की युविका ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया | इन प्रदर्शनों का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया जिसमें सेमी-क्लासिकल प्रदर्शनों की जिम्मेदारी पूजा नरूला (लुधियाना), खुशी बत्रा (जालंधर), और कुलदीप सिंह (मोगा) ने संभाली; वहीं, लोक प्रदर्शनों का आकलन गोल्डी रंधावा (कनाडा), तरलोचन सिंह (लुधियाना), और बिमलेश गुप्ता (लुधियाना) द्वारा किया गया। जबकि इंडियन बॉलीवुड प्रदर्शनों के निर्णायक राज अरोड़ा (लुधियाना), सुखदर्शन सिंह (मलोट), परम सिंह (लुधियाना), और पीयूष जैन (जालंधर) थे। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार चंदेल जी ने स्कूल इंचार्ज सिमरनजीत कौर के साथ मिलकर, प्रतिभागी विद्यार्थियों के समर्पण की सराहना की और उनकी सराहनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने नृत्य शिक्षिका शिखा के अथक प्रयासों को भी विशेष रूप से सराहा, जिनका मार्गदर्शन और प्रशिक्षण विद्यार्थियों की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। यह उपलब्धि एपीजे स्कूल की प्रतिभा को संवारने, कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन देने और अपने विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने की अटूट प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *