अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने काजी मंडी स्कूल में किया सार्थक प्रोजेक्ट

ਮੋਗਾ (ਵਿਮਲ) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व डिस्ट्रिक्ट स्लोगन प्यार व जुनून के साथ सेवा के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में मानव सहयोग सोसाइटी की तरफ से चलने वाले प्राइमरी स्कूल काजी मंडी में बच्चों को स्नेक्स,बिस्कुट व फल वितरित करने के साथ साथ स्टेशनरी भेंट की। पूर्व प्रधान केवल शर्मा ने बताया कि हमारा क्लब जरूरतमंद बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनको पढ़ाई कराने के लिए मदद करती रहती है। समर्पण क्लब समाज व मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। ऐली पवन कुमार गर्ग ने अपनी पत्नी कमलेश गर्ग के जन्मदिन की खुशी में सहयोग किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान केवल शर्मा, पीआरओ सुरेंद्र हांडा, ऐली मोहित सेठ, स्कूल टीचर व बच्चे उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *