लायंस क्लब जालंधर ने सिविल अस्पताल में पेशेंट को बांटे कंबल एंव लगाया लंगर

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हूए और साहिबजादों को समर्पित शहादत सप्ताह के अंतर्गत प्रधान प्रभजोत सिद्धू व पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी की अगुवाई में ठिठुरती ठंड को देखते हुए में 75 पेशेंटों और बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरित किए एंव हस्पताल में सभी पेशेंट व सभी आऐ हूए लोगों को दुध, दलिया व भोजन करवाया। सिध्धू ने बताया कि यह सेवा प्रोजेक्ट साहिबजादों की शहादत को समर्पित है लायंस क्लब जालंधर के पदाधिकारियों ने पंजाब में बाढ़ आने से लेकर मानव सेवा अभियान की शुरुआत की हूई है,जिसमें जरूरतमंदों को राहत खाद्य पदार्थ एंव कंबल पहुंचाने का कार्य किया गया। पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी जिन्होने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया, उन्होने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती, बढ़ती ठंड में यहां गरीब, बेसहारा और मजदूरों का जीना मुहाल हो गया है और लायंस क्लब जालंधर मानवता की सेवा के लिए हमेशा तात्पर्य रहता है। इस मौके पर पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा, सीनियर वाईस प्रधान अशवनी मल्होत्रा,सचिव परमजीत सैनी, जॉइंट सैकट्री जगन नाथ सैनी, पीआरओ सुरेंद्र सिंह, लांयन ऐ के बहल,अरुण विशिष्ट, गुरदीप सिंह ठुकराल, रमेश कुमार कश्यप, हरबंस लाल गगनेजा, सतीश कपूर, कमलेश कपूर सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *