जिला 126-ऐन के गवर्नर संदीप कुमार ने अलायंस क्लब अमन में किया आधिकारिक दौरा

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर ने प्रधान जी एस सरंगल की अध्यक्षता में एक स्थानीय होटल में जिला गवर्नर व उप गवर्नर की विजिट के लिए समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप कुमार, गेस्ट ऑफ ऑनर उप गर्वनर दितिय पदम लाल और की-नोट स्पीकर ईंटरनेशनल अडवाईजर एम पी सिंह बिनाका जी थे। फंक्शन चेयरमैन राकेश शर्मा ने मुख्य मेहमान व आए हुए सदस्यगण का स्वागत किया। संदीप कुमार ने कहा कि आज अलायन्स क्लब जालंधर अमन के आधिकारिक दौरे पर आकर मुझे गर्व और प्रसन्नता हो रही है। आपके क्लब द्वारा किए गए वृक्षारोपण, सेवा और सामाजिक प्रकल्प-सब समाज सेवा की सच्ची मिसाल हैं। सचिव विशाल गोरका ने सैकट्री रिपोर्ट पेश की। गेस्ट ऑफ ऑनर उप गवर्नर दितिय पदम लाल, ईंटरनेशनल अडवाईजर एम पी सिंह बिनाका, पी आई डी जे एस कुंदी व हरपाल सिंह बावा ने आपने संबोधन में क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा क्लब बहुत अच्छा कार्य कर रहा है और ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट्स करने के लिए प्रेरित किया। सभी पास्ट गवर्नरस को स्मृति चिन्ह भेंट कर सन्मानित किया गया। फंक्शन कन्वीनर देव राज हंस ने सभी आए हुए सदस्यगण का धन्यवाद किया। मंच का संचालन डी सी एस राजेश साहनी व सचिव विशाल गोरका ने बाखूबी निभाया। सभी परिवारों को तम्बोला खिलाया गया। इस अवसर पर चार्टर गवर्नर जीएस जज,पीआई डी अनिल कुमार, जे ऐस डांग,रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, ट्रेजियर अशोक पुरी, पीआरओ प्रदीप बसरा, जिला ट्रेजियर मनी कुमार, जिला पीआरओ हरपाल सिंह व जगन नाथ सैनी, सहजपाल सिंह, राजेन्द्र आनंद, मोहित शर्मा, अरविंद बैंस, अतुल बैंस, एच एस जौड़ा, अरुण अरोड़ा व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *