जालंधर/अरोड़ा – दिनांक 12-12-2025 को सांई दास ए. एस. गर्ल्स हाई स्कूल, विक्रमपुरा, जालन्धर में खेल दिवस का आयोजन किया गया। “कोमल है कमज़ोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है”
पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए स्कूल की छात्राओं ने अपने खेल कौशल चारिता प्रदर्शन किया। स्कूल की सभी छात्राओं ने बढ चढ कर इसमें भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेधावी शर्मा ने बच्चों को बढ़िया प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया तथा बधाई दी।

स्कूल की मुख्याध्यापिका उपासना शर्मा द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत तथा धन्यवाद किया गया। छात्राओं द्वारा भरका दौड, ओक्टोपस दौड़, हईल दौड, लैमन दौड़, स्लो साईकलिंग, बुक बैलैंसिंग, स्कीपिंग आदि खेलों में अपनी शक्ति तथा बुद्धि का परिचय दिया गया ।

JiwanJotSavera