सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने मनाया विश्व विकलांग दिवस

हमें इस खास वर्ग से नफरत की बजाए, इनकी ख़ुशी का हिस्सा बनना चाहिए: संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने विश्व विकलांग दिवस मनाया जिसका नेतृत्व ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने किया इस मौके चोपड़ा एवं सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर के छात्रों ने जालंधर की ज़रूरतमंद संगठनों में पहुंचे, जहां उन्होंने वहां के विकलांक बच्चों, जवान एवं बूढ़ो को स्वैटर फल, फ्रूट आदि वितरित किए और उनके प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त किया।

इस मौके पर छात्रों को शामिल करने का मकसद उनके बीच इंसानियत को पैदा करना था। ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को संसार के इस ख़ास वर्ग से नफरत करने की बजाए इनकी ख़ुशी का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *