Saturday , 14 February 2026

लांयस क्लब जालंधर के प्रधान मनीष चोपड़ा ने आपने कार्यकाल के आखरी दिन भी समाज सेवा किए सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने लायंस भवन में महिलाओं को रोजगार मुहैया करवाने व खुद आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधान मनीष चोपड़ा व मुख्य मेहमान आर सी गुलाटी की अगुवाई में 6 जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीनें वितरित की और एक जरूरतमंद छात्र को काॅलेज की फीस के लिए की 20000/- रूपऐ की आर्थिक मदद और एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साईकिल भेंट की। गुलाटी साहब ने चोपड़ा साहब की प्रसंशा करते हुए कहा कि इन्होने इस वर्ष पौधारोपण, फूड फार हंगर, जरूरतमंद स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी,कालेज के मेधावी छात्रों को आर्थिक मदद, मेडिकल कैंप, टी बी अवेयरनेस कैंप,व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, जरूरतमंद परिवारों को लड़की की शादी के सामान, समाज व मानवता की सेवा के लिए लगातार सर्विस प्रोजेक्ट किए हैं। पुर्व प्रधान आर सी गुलाटी के सहयोग से लायंस भवन की किचन की रिनोवेशन व प्रांगण की लाइटें नई लगाई गई। पूर्व प्रधान ललतेश भसीन, जी डी कुन्द्रा, हरभजन सिंह सैनी सभी ने आपने संबोधन में इस वर्ष के कार्यकाल में हूए प्रोजेक्ट्स की सराहना की। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान श्रीराम आनंद, सचिव सतबीर सिंह भाटिया, प्रथम लेडी रितु चोपड़ा, सुदेश आंनद, प्रीत भाटिया,कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा, पीआरओ खुशपाल सिंह, मीडिया कोआर्डिनेटर जगन नाथ सैनी, पूर्व प्रधान पी जे ऐस अनेजा, ललतेश भसीन, जी डी कुन्द्रा,डी पी छाबड़ा, आर सी गुलाटी, हरभजन सिंह सैनी, राजेन्द्र पाल सिंह बहल, उप प्रधान प्रभजोत सिद्धू, अश्वनी मल्होत्रा, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता,सेवा सिंह, ऐन के कांसरा, ऐ के बहल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ,गुरदीप सिंह ठुकराल, ईंजी•गुरदीप सिंह, रमेश कुमार कश्यप, रेशम कौर व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

गन्ना किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण

गन्ने की खेतीबाड़ी तकनीकों, कीटों-मकोड़ों की रोकथाम, रोग प्रबंधन, गन्ने की अंतर-फसल के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *