मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में एड्स जागरूकता रैली

जालंधर (अरोड़ा) :- समाज को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व एड्स दिवस’ के उपलक्ष्य में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा स्थापित ‘रेड रिबन क्लब’ ने मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज से एक रैली का आयोजन किया। इस रैली में कॉलेज के फार्मेसी विभाग के लगभग 120 छात्रों के अलावा रेड रिबन क्लब के अध्यक्ष प्रोफेसर संदीप कुमार, महासचिव प्रोफेसर पंकज गुप्ता और सचिव अभिषेक शर्मा ने भाग लिया। इस रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए काफी उत्साह दिखाया। इस रैली के दौरान विधिआर्थिओं ने समाज को एड्ज़ और नशों के विरुद्ध इश्तहारों तथा बैनरों के ‌द्वारा जागरुक किया।
इससे पहले इस रैली को कॉलेज के प्राचार्य एवं रेड रिबन क्लब के संरक्षक डॉ. जगरूप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एड्स के बारे में जानकारी ही इसका इलाज है और छात्र इसकी रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। हालांकि पिछले सालों में भारत में एचआईवी के मामलों में कमी आई है, लेकिन पंजाब में इन मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशा कई बीमारियों की जड़ है और वि‌द्यार्थियों से इससे दूर रहने को कहा। डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही हमारी असली पूंजी है। अच्छे स्वास्थ्य से ही हम अपने परिवार, समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। रैली के दौरान सभी विधिआर्थिओं ने नशों से हमेशा दूर रहने का तथा समाज को नशों और एड्ज़ के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बोलते हुए रेड रिबन क्लब के अध्यक्ष प्रोफेसर संदीप कुमार ने कहा कि एड्स के मरीजों में टीबी का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि पड्स के मरीजों में रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने एड्स को खत्म करने के लिए 2031 का लक्ष्य रखा है. लोगों को जागरूक करके ही हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हाल के दिनों में लोगों में एड्स को लेकर काफी जागरुकता आई है. सिविल अस्पताल में स्थापित कला केंद्र भी सराहनीय कार्य कर रहा है। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के महासचिव प्रो. पंकज गुप्ता एवं प्रो. अभिषेक शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *