Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभी अध्यापकों ने गर्मी की छुट्टियों के बाद किया छात्रों का हार्दिक स्वागत

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने गर्मी की छुट्टियों के बाद छात्रों का स्कूल में पहले दिन आने पर स्वागत किया। जिसका नेतृत्व ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें अध्यापकों द्वारा छात्रों का फूलों और गुब्बारों के साथ स्वागत किया गया।

स्कूल शाखाओं के प्रवेश द्वार को खूबसूरती से सजाया गया। गर्मियों की छुटियों के बाद छात्र स्कूल वापस आते समय बहुत खुश महसूस कर रहे थे। शिक्षकों ने छात्रों पर फूल बरसाए। कई छात्रों ने आम की पोशाक पहने हुए थे, कुछ स्माइली वाले गुब्बारे लेकर आए, कुछ स्कूल की शाखा में लगाने के लिए पेड़ लेकर आए। सभी स्कूल के प्रिंसिपलों ने स्कूली छात्रों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, और अपने माता-पिता का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *