डीएवी कॉलेज जालन्धर में अन्तर-राष्ट्रीय‌ योग दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज के‌ एन.सी.सी.(आर्मी विंग), एन.एस.एस.यूनिट और‌ रेड रिबन क्लब की ओर‌ से‌
प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के दिशानिर्देश के अनुसार अन्तर-राष्ट्रीय‌ योग‌ दिवस मनाया गया। इस‌ अवसर पर 2 पी.बी.बी.एन.,एन.सी.सी. जालन्धर के‌ अधिकारी‌ विशेष रूप से पहुंचे और स्वयंसेवकों और‌ कैडेट्स के साथ योग‌ दिवस‌ पर अपने‌ विचार सांझा‌ करते‌ हुए योग‌ के‌ लाभ‌ पर‌ महत्त्वपूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और‌ कैडेट्स उपस्थित रहे। इस‌ अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने‌ संयुक्त रूप से‌ आयोजित योगदिवस‌ के‌ कार्यक्रम में योग‌ को‌ अनिवार्य रूप से‌ प्रत्येक मनुष्य को‌ अपनाने पर‌ बल‌ दिया। सी.टी.ओ डॉ सुनील ठाकुर ने इस अवसर पर‌ योग के‌ ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में अपने विचार प्रस्तुत किए और कहा कि योग से‌ ही‌ एक‌ स्वस्थ‌ समाज और‌ देश की‌ सर्जना की‌ जा सकती‌ है। उन्होंने योग आसनों के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। एन.एस.एस. समन्वयक डॉ साहिब सिंह ने योग-साधना की‌ महत्ता‌ पर‌ चर्चा की और‌ भारतीय संस्कृति‌ में योग को‌ निरोगी रहने के लिए अनिवार्य बताया। स्वयंसेवक‌ नीरज‌ कुमार ने विभिन्न प्रकार के‌ योगासन करवाए। ‌इस‌ अवसर पर‌ एन.सी.सी. एयर विंग‌ के‌ सी.टी.ओ‌ राहुल सेखडी, आर‌ के‌ महाजन और‌ कमलेश‌ विशेष रूप से‌ उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *