भगवान श्री वाल्मीकि जी ने अच्छे कर्म करने की दी दुनिया को सीख: हरभजन सिंह

भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं पर चलकर ही हम जीवन को बना सकते हैं खुशहाल – कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ. ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर दी शुभकामनाएं
कहा, पंजाब सरकार वाल्मीकि समाज के कल्याण के लिए वचनबद्ध है

अमृतसर (प्रदीप) :- पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को खुशहाल बना सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण के माध्यम से संसार को अच्छे कर्म करने की शिक्षा दी थी और हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलें, तभी हम समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना पैदा कर सकते हैं। आज प्रकट दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में नतमस्तक हुए और भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि हम अपने बच्चों को शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा प्राप्त करके ही हमें संविधान दिया, जिस पर चलकर हम अपना और अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संस्कृत के पहले कवि भगवान वाल्मीकि जी की अमर रचना महान महाकाव्य रामायण सदा-सदा के लिए मानव समाज को सत्य का मार्ग दिखाती रहेगी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मानवता को नैतिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं और लोक-कल्याण का मार्ग दिखाते हुए एक न्यायपूर्ण समाज की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की सदियों पहले लिखी गई रचनाएँ आज भी समाज को उसी प्रकार दिशा दे रही हैं। भगवान वाल्मीकि जी ने पीड़ित मानवता को कष्टों से मुक्त कर सच्चे मार्ग पर चलाया। स हरभजन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भगवान वाल्मीकि जी का तपोस्थल पंजाब में है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार वाल्मीकि समाज के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज के इस पावन दिन हम यह संकल्प लें कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए प्रेम, त्याग और गरीब-दुखियों की सेवा के मार्ग को अपनाकर एक बेहतर समाज की रचना करें। इस अवसर पर विभिन्न भजन मंडलियों ने कीर्तन प्रस्तुत किया और उपस्थित संगतों को आनंदित किया। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि श्राइन ट्रस्ट की ओर से कैबिनेट मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ਓ., विधायक स जसबीर सिंह संधू, विधायक स दलबीर सिंह टौंग, विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट स करमजीत सिंह रिंटू, हलका इंचार्ज राजासांसी मैडम सोनिया मान, डायरेक्टर एस.सी. वेलफेयर रविंदर हंस ने भी संगत को संबोधित किया और भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डिप्टी कमिश्नर साक्षी सहनी, एस.डी.एम. लोपोके संजीव शर्मा, सतपाल सोखी, डॉ. इंदरपाल सिंह, मुखविंदर सिंह विरदी, हसनप्रीत सिंह स्यालका, पल्लव श्रेष्ठ, जनरल मैनेजर वाल्मीकि तीर्थ स्थल सुखमनदीप सिंह, सतिंदर सिंह, कैबिनेट मंत्री स ई.टी.ਓ. की माता सुरिंदर कौर, सतनाम सिंह मठारू, हरप्रीत सिंह बेदी, तरसेम कल्याण, युवा नेता रेशम सिंह वड़ैच, सुखदीप सिंह छीना, डॉ. भगवंत सिंह, गुरशरण सिंह निटा, मैडम रवलीन कौर आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Check Also

ਸਿਵਲ ਵੈਟਰਨਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਕੈਂਪ ਜਰੀਏ 110 ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦੀ ਕਰਵਾਈ ਐਂਟੀਰੇਬੀਜ ਵੈਕਸੀਨੇਸ਼ਨ

ਕੁੱਤਾ ਕੱਟਣ ਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਪੋਸਟ ਬਾਈਟ ਵੈਕਸੀਨੇਸ਼ਨ ਦੇ 5 ਟੀਕੇ ਲਗਵਾਉਣੇ ਜਰੂਰੀ-ਡਾ. ਹਰਵੀਨ ਕੌਰ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *