Breaking News

ओम प्रकाश धनखड़ ने भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा का जालंधर में किया शुभारंभ

भगवान वाल्मीकि के आदर्श समाज के लिए प्रेरणा, इनके आदर्शों पर चलकर समाज में सद्भाव और समरसता का वातावरण होगा मज़बूत –ओम प्रकाश धनखड़

जालंधर (अरोड़ा) – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब द्वारा शक्ति नगर जालंधर से भगवान वाल्मीकि जी की निकलने वाली शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश धनखड़ ने सभी को भगवान वाल्मीकि के अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि भगवान वाल्मीकि का जीवन सत्य,परोपकार और दृढ़ संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कि केंद्र सरकार भगवान वाल्मीकि समाज के उत्थान और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए पूरे देश में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को आगे लेकर समाज के लिए अनेक योजनाएँ और विकास कार्य करवा रही है।उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर ही समाज में सद्भाव और समरसता का वातावरण मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि रामायण से हमें भाईचारक सांझ और मर्यादित जीवन जीने का उपदेश मिलता है,जो वर्तमान में भी उतना ही प्रासंगिक है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व सांसद सुशील रिंकू,पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, सरबजीत सिंह मक्कड़ और जगबीर सिंह बराड़,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर, जॉर्ज सागर,अमरजीत सिंह अमरी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *