जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने शनिवार को सीनियर वाईस प्रधान लांयन अश्वनी मल्होत्रा व सैकट्री परमजीत सिंह सैनी की अगुवाई में एक जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर भेंट की। यह प्रोजेक्ट लांयन मितुल चोपड़ा जी के सहयोग से किया गया। मल्होत्रा साहब ने कहा लांयन मितुल चोपड़ा जी हर साल लाखों रुपए के सर्विस प्रोजेक्ट्स करवाते हैं, इस वर्ष भी बाड़ पीड़ित परिवारों के लिए योगदान प्रदान किया। हम उनका धन्यवाद करते हैं। पुर्व प्रधान डाक्टर पी जे ऐस ने बताया कि लायंस क्लब जालंधर समाज सेवा के क्षेत्र में महानगर की अग्रणी संस्था है। प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अगुवाई में संस्था की ओर से सेवा कार्यों की मुहिम जारी है,क्लब की ओर से करवाई जा रहीं गतिविधियों की सराहना की। सैक्ट्री परमजीत सिंह सैनी ने सभी आऐ हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान पी जे ऐसअनेजा, पीआरओ सुरेंद्र सिंह, जॅयांट सैक्ट्री जगन नाथ सैनी,मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता, अरुण वशिष्ट, ऐ के बहल, जसवंत सिंह, खुशपाल सिंह, सरवन कुमार अग्रवाल, गुरदीप सिंह ठुकराल व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera