Breaking News

पूर्व सांसद सुशील रिंकू के ससुर व डॉ सुनीता रिंकू के पिता स्व. श्री प्रीतम दास जी की श्रद्धांजलि सभा आज

जालंधर, (मक्कड़)– पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू के ससुर और पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू के पिता स्वर्गीय श्री प्रीतम दास जी की आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास और भोग समागम आज मंगलवार 30 सितंबर 2025 को होगा।

पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू के पिता श्री प्रीतम दास जी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान रविवार को उनका स्वर्गवास हो गया। स्व. श्री प्रीतम दास जी की आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास और भोग समागम आज मंगलवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक रसीला आश्रम (कुटिया) बस्ती दानिशमंदा में होगा।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *