लायंस क्लब जालंधर ने पिंगलवाड़ा मखदुमपुरा में दी खाद्य सामग्री

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए एंव ईंटरनेशनल आह्वान फूड फार हंगर के तहत प्रधान लायंन प्रभजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में फल, स्वीट्स भेंट किए एंव सभी को दोपहर का खाना खिलाया।सिध्धू साहब ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए, इसलिए हम जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना, राशन वितरण करना यह हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है, फूड फार हंगर पर हम लगातार प्रोजेक्टस कर रहे हैं। लांयस क्लब जालंधर समाज व मानवता की सेवा पर काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस प्रोजेक्ट में लांयन ईंजी गुरदीप सिंह ने योगदान किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान संजीव मड़िया, सीनियर उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, जॅयांट सैकट्री जगन नाथ सैनी, पीआरओ सुरेंद्र सिंह, अरुण वशिष्ट, साहिल अरो॓ड़ा, ऐ के बहल, सेवा सिंह, खुशपाल सिंह, ईंजी गुरदीप सिंह, रमेश कुमार कश्यप व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *