सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने स्कूल प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों की देखरेख में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया। यह दिन सभी देशों और संस्कृतियों के लिए साक्षरता के महत्व को दर्शाता है। स्कूल छात्रों ने स्कूल परिसर में भिन्न प्रकार की गतिविधियां की जिसका थीम डिजिटल युग में साक्षरता को बढ़ावा देना था।

इस मौके छात्रों ने हर रोज़ की तरह क्लासरूम, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब्स में जा कर अपने ज्ञान में वृद्वि की, जिससे उनकी जानकारी को पढ़ने, लिखने और समझने की क्षमता में वृदि लाई जा सके। इसके इलावा छात्रों द्वारा चार्ट बनाकर नारे लगाए गए एवं समाज में जागरूकता भी फैलाई गई। इस मौके छात्रों ने हर रोज़ की तरह पढ़ने एवं लिखाने का सकल्प लिया। इस मौके ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों की सराहना की और उन्हें छात्रों की सशक्त बुद्धि एवं जीवन बदलने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *