जिला प्रशासन द्वारा घर-घर सर्वेक्षण, सैंपलिंग और फॉगिंग जारी

जालंधर (अरोड़ा) :- जिले के निचले इलाकों में पानी जमा होने के कारण गंदे पानी और कीटाणुओं के कारण बीमारियां फैलने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रोकथाम के उपाय शुरू कर दिए है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वेक्षण, सैंपलिंग, फॉगिंग आदि कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक महितपुर के गांव मुद्धां और बोपाराए कलां में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रही है। इन गांवों में मैडिकल चेकअप कैंप भी लगाए गए है, जहां लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 146 घरों का सर्वे किया गया है, जिसमें तीन घरों में लारवा मिलने पर उसे नष्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही डेंगू टेस्टिंग के लिए 42 सैंपल भी लिए गए है। डा.अग्रवाल ने बताया कि दोनों गांवों में फॉगिंग भी करवाई जा रही है, ताकि मच्छर-मक्खियों की पैदावार को रोका जा सके। पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में रोकथाम के उपाय तेज किए गए हैं, ताकि नागरिकों को बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।

Check Also

इम्प्लाईज युनाइटेड फोरम द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विद्यार्थियों का सम्मान व सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जालंधर/अरोड़ा – इम्प्लाईज युनाइटेड फोरम बस्ती दनिश्मन्दा द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डॉ भीम राव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *