जालंधर (अरोड़ा) :- एमजीएन पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर, जालंधर और एमजीएन यूई 2 ने पंजाब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 10 फॉगिंग मशीनें रेड क्रॉस सोसाइटी जालंधर को दान कीं। यह दान जालंधर के डी .सी.के सुझाव के अनुसार किया गया। स्कूल के स्टाफ ने इस उद्देश्य के लिए एक दिन का वेतन दिया, जिसमें एमजीएन आदर्श नगर ने 8 फॉगिंग मशीनें और एमजीएन यूई 2 ने 2 फॉगिंग मशीनें दीं। एमजीएन पब्लिक स्कूल आदर्श नगर के प्रधानाचार्य कंवलजीत सिंह रंधावा ने स्टाफ को धन्यवाद दिया और उनकी एकजुटता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्टाफ ने इस नेक कार्य के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera