जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय की उन्नत भारत अभियान टीम ने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के कुशल मार्गदर्शन में उभरते युवा परिवर्तन निर्माता : एक स्वास्थ्य सम्मेलन विषय से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्राओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और जूनोटिक रोग, पोषण और कृषि संबंध, जलवायु और हैक्टर इकोलॉजी तथा स्वच्छ पर्यावरण समाधान जैसे विषयों पर पोस्टर प्रस्तुत किए। पोस्टरों के माध्यम से छात्राओं ने स्वच्छ और हरित पर्यावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया और स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूकता पैदा की। प्रतियोगिता में बीएफए सेमेस्टर 3 की गुरअसीस कौर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया बी. वॉक बीएफएस सेमेस्टर 3 की ख्याति सैनी और बीएफए सेमेस्टर 7 की राधा ने क्रमश: दूसरा और तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायकगण की भूमिका साइंस फैकल्टी इंचार्ज दीपशिखा और फाइन आर्ट्स विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र कुमार ने निभाई। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने डॉ. नवरूप डीन यूथ वैलफेयर, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता कोआर्डिनेटर यूबीए, शिफाली कश्यप सदस्य उन्नत भारत अभियान को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आकर्षि जैन, आईपीएस एडीसीपी भी उपस्थित थीं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्हें बधाई दी।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera