Breaking News

सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी मेरिट में स्थान प्राप्त किया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए गए बी.एड सेमेस्टर 2 के परिणामों सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों में पलक ने यूनिवर्सिटी मेरिट में तीसरे स्थान पर और मनप्रीत कौर और ख़ुशी सरीन ने यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों एवं उनके माता पिता को बधाई दी। विद्यार्थियों में पलक ने 8.50 एसजीपीए प्राप्त कर पहला स्थान, पूजा और अनन्या भनोट ने 8.30 एसजीपीए प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, मंजीत कौर, रुपिंदर कौर, और कशिश शर्मा ने 8. 20 एसजीपीए प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं प्रियंका बजाज, गुरलीन कौर, सोनिका, रूचिका अग्रवाल, दीक्षा तुली, राधिका अग्रवाल, मंजीत कौर और दलजीत कौर ने 8.10 एसजीपीए, सुरभी कालरा और केशव अग्रवाल ने 8.00 एसजीपीए ले कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इस मौके कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने बताया की इस बार फिर कॉलेज का नतीजा 100% रहा है।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *