Breaking News

एचएमवी में वल्र्ड फोटोग्राफी डे पर वर्कशाप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी मॉस कम्यूनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग द्वारा वल्र्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में फोटोग्राफी एग्जीबीशन एवं वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य छात्राओं को विजुअल स्टोरी टैलिंग की टेक्निकल व क्रिएटिव स्किल की जानकारी देना था। वर्कशाप में विख्यात फोटोग्राफर कर्मवीर संधू बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थे। उन्होंने अपनी फोटोग्राफी आर्ट से व क्रिएटिव इनसाइट से छात्राओं को फोटोग्राफी की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को भावनात्मकता तरीके से तस्वीरें लेने तथा दुनिया को एक नए लैंस से देखने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं द्वारा खींची गई तस्वीरों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसमें विभिन्न थीम्स पर खींची गई तस्वीरें दिखाई गईं। कर्मवीर संधू ने तस्वीरों व छात्राओं की कला की सराहना की। डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप कौर ने कर्मवीर संधू को सम्मानित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग को बधाई दी तथा कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करने में अत्यंत सहायक होती है। कार्यक्रम का समापन विभागाध्यक्षा डॉ. रमा शर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ। उन्होंने मुख्य वक्ता का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया। यह आयोजन एचएमवी की छात्राओं को व्यावहारिक अनुभव व रचनात्मक उत्कृष्टता प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *