सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों की रोम रोम में बसा देश भक्ति का रंग

हमारा उद्देश्य देश को भ्रष्टाचार एवं नशा मुक्त बनाना है: चेयरमैन अनिल चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन में छात्रों द्वारा देश भक्ति के रंग में रंगते हुए 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसका आयोजन ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देख रेख मैं हुआ। कॉलेज कैंपस में तिरंगे झंडे को फहराया गया और ग्रुप के छात्रों द्वारा राष्ट्रीयगान गाया गया। इस गतिविधि के बाद सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न कॉलेज शाखाओं के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस यूनिट्स एवं छात्रों के दस्ते ने मार्च पास्ट कर तिरंगे
झंडे को सलामी दी। ग्रुप के स्कूल छात्रों ने चेहरे पर तिरंगा बना, देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के जीवन, संघर्ष, योगदान पर कोरियोग्राफी पेश कर उन्हें नमन किया।

इसके अलावा छात्रों ने देशभक्ति के गीत, फोक सांग, भंगड़ा ओर गिद्दे द्वारा पंजाबी संस्कृति की झलक पेश की। सभी ने तिरंगे को सलाम करते हुए हमेशा देश से प्यार करने और उसका मान बढ़ाने का प्रण लिया। इस मौके पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश को भ्रष्टाचार एवं नशा मुक्त बनाने का सन्देश देते हुए समूह छात्रों को देश की तरक्की में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और अंत में इस शुभ अवसर पर ग्रुप द्वारा सभी का मुँह मीठा करवाया गया

Check Also

मेयर वर्ल्ड के स्टूडेंट्स अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग, 2025-26 में चमके

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल ने 23 नवंबर 2025 को लुधियाना के अनंता एन्क्लेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *